Sunday, March 15, 2020

इटली में संक्रमण के बीच काम के बोझ से थक चुकी वो नर्स जिसे अपनी वायरल हुई तस्वीर पर आया गुस्सा

हेल्थ डेस्क. कोरोनवायरस से जूझ रहे इटली में स्वास्थ्यकर्मियों की हालत को बयां करती एक तस्वीर वायरल हो रही है। तस्वीर में एक नर्सबेहद थकी हुई नजर आ रही है। वह की-बोर्ड पर हाथ रखकर सोती हुई दिख रही है। यह तस्वीर कोरोना से प्रभावित उत्तरी लोम्बार्डी क्षेत्र केअस्पताल की नर्स की है। जिसका नाम एलिन पेग्लियारिनी है।

'ऐसे दुश्मन से लड़ रही जिसे जानती तक नहीं'

अपनी तस्वीर को सोशल मीडिया पर वायरल होने परपेग्लियारिनी ने कहा, 'मैं हर जगह अपनी तस्वीर देखकर क्रोधित हूं। मुझे अपनी कमजोरी दिखाने में शर्म आ रही है। मैं शारीरिक रूप से थकान महसूस नहीं करती, जरूरत हो तो मैं 24 घंटे लगातार काम कर सकती हूं, लेकिन मैं इस तथ्य को नहीं छिपाऊंगीकि अभी मैं चिंतित हूं क्योंकि मैं एक ऐसे दुश्मन से लड़ रही हूं जिसे मैं जानती तक नहीं।

इटली के 'दिल' में दर्द

लोम्बार्डी को इटली की अर्थव्यवस्था का दिल कहते हैं। यह दुनिया में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए जाना जाता है। इटली में बढ़ते वायरसके मामलों का सीधा असर स्वास्थ्यकर्मियों पर पड़ रहा है। लोम्बार्डी के ही एकअस्पताल में काम करने वालेडेनियल मैकशिनी की फेसबुक पोस्ट में लिखा, मुझे अपने बेटे और परिवार को देखे हुए दो सप्ताह हो गए हैं, मुझे डर है कि कहीं वे भी कोरोनावायरस की चपेट में न आ जाएं।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Photo of worn-out nurse Elena Pagliarini shows Italy health workers fatigue in corona virus fight picture getting viral


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/38TxFmt

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...