गर्मियां विदाई लेने चौखट पर खड़ी हैं और बारिश का मौसम दस्तक देने ही वाला है। यह समय सेहत के लिएमुश्किलें पैदा कर सकता है। सबसे ज़्यादा असर पड़ता है पानी पीने की आदत पर। इस मौसम में वैसे भीप्यास का अहसास कम हो जाता है, तो पानी पीना भी याद नहीं रहता।
रिसर्च के मुताबिक एक इंसान बिना भोजन के 15 दिन तक भी जीवित रह सकता है लेकिन बिना पानी के 5वें दिन उसकी मौत हो सकती है।शरीर में 1% भी पानी की कमी होती है तो आपको प्यास लगने लगती है।जब ये कमी 5% तक पहुंच जाती है तो शरीर की नसें खिंचने लगती है और स्टेमिना में कमी महसूस हो जाता है।

1. अलार्म लगाएं
ज़रूरी कामों की सूची में पानी भी शामिल करिए। इसे लिख लीजिए या मोबाइल में रिमाइंडर लगा लीजिए। मोबाइल फिटनेस एप भी इस्तेमाल कर सकते हैं। हर बार पानी पीने के बाद इसमें टिक का निशान भी लगा सकते हैं, जिससे पता रहेगा कि दिनभर में आपने कितना पानी पिया।

2. पानी कास्वाद बढ़ाइए
पानी की बोतल में नींबू का रस और कुछ अदरक के टुकड़े डालकर पी सकते हैं। इसके अलावा एक जग में पानी भरकर इसमें नींबू, अदरक के टुकड़े और तुलसी की पत्तियां डालकर रातभर फ्रिज में रख सकते हैं। अगले दिन दिनभर यही पानी पीजिए। स्वादिष्ठ होने के कारण आप इसे बार-बार पिएंगी।

3. साथ रखें पानी
रात के समय अपने बिस्तर के पास एक गिलास पानी रखकर सोएं। सुबह उठते ही ये पानी पीकर दिन की शुरुआत करें। फिर एक बोतल पानी भरकर अपने पासरखिए और जहां-जहां जाएं इसे साथ ले जाइए। आपचाहे डेस्क पर काम कर रहीहों या रसोई में भोजन पका रहीहों। इससे आपको पानी पीना याद रहेगा।

4. पानी वाले फल-सब्ज़ियां खाएं
ऐसे फल और सब्ज़ियों का सेवन करें जिनमें अधिक से अधिक पानी की मात्रा मौजूद हो जैसे तरबूज़, खरबूज, खीरा, संतरा आदि। इन्हें रोज़ाना के आहार में शामिल करें। फलों का जूस, शेक, लस्सी या छाछ भी ले सकतीहैं।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/30B4AeU
No comments:
Post a Comment