बॉलीवुडदीवाज की पर्सनालिटी में चार चांद लगाने के लिए फेशन डिजाइनर्स एक से बढ़कर एक प्रिंटेड ड्रेसेस डिजाइन कर कर रहे हैं। कैजुअल से लेकर पार्टी लुक के लिए इसे आप भी अपने वार्डरोब में शामिल कर सकती हैं।
श्रद्धा कपूर ने
प्लेन क्रॉप टॉप के साथ फ्लोरल लहंगे की टीमिंग श्रद्धा की खूबसूरती में चार चांद लगा रही है। इसके साथ उन्होंने ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी पहनी है। टॉप के मैच करता हुआ क्लच और आेपन हेयर स्टाइल से आप भी अपनी ब्यूटी निखार सकती हैं। इस फ्लोरल लहंगे के साथ प्लेन साड़ी की टीमिंग भी आप पर खूब जंचेगी।
ब्लैक प्रिंटेड कोट के साथ खाकी प्लेन पैंट की टीमिंग उपयुक्त है। पिछले साल की बेस्ट ड्रेस्ट सेलिब्रिटीज में से एक सोनम का पर्स उनके लुक को बढ़ा रहा है। सोनम की तरह इस आउटफिट के साथ बैलीज या हील्स पहनकर अपने फॉर्मल वियर को खास बनाया जा सकता है।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2MQTrP5
No comments:
Post a Comment