Monday, June 15, 2020

यहां ट्रेन के सफर में आने वाले हर पड़ाव को खूबसूरती से क्रिएट किया गया है, लॉकडाउन के बाद यहां रौनक बढ़ने लगी है

यह है यूरोप का ट्रेन म्यूजियम। इसकी तस्वीरों को देखकर लगता है ट्रेन और स्टेशन को ड्रोन कैमरे से कैप्चर किया गया है, लेकिन ऐसा नहीं है। यह खास तरह का म्यूजियम है, जहां ट्रेन के सफर में आने वाले हर तरह के पड़ाव को क्रिएट किया गया है। यह साउथ-ईस्टर्न यूरोप में हैं और इसे बेको मिनी एक्सप्रेस म्यूजियम के नाम से जाना जाता है। लॉकडाउन के बाद यहां फिर से रौनक बढ़ने लगी है। तस्वीरें बताती हैं, यह बच्चों को कितना पसंद है। चलिए ट्रेन म्यूजियम के दिलचस्प सफर पर -

तस्वीर में दिख रहे शख्स का नाम एंटन अर्बिक है। जिन्होंने 2015 में इस म्यूजियम को खोला था। एंटन को ट्रेनों से लगाव 60 साल पहले ही हो गया था जब उनके पिता ने उन्हें ट्रेन का मॉडल सेट गिफ्ट किया था।
एंटन ने म्यूजियम में 150 ट्रेन के मॉडल लगाए हैं। वह कंट्रोल रूम में बैठकर हर तरफ नजर रखते हैं। उनका कहना है कि ट्रेन के सेट बनाने से पहले मैं बिल्डिंग के मॉडल तैयार करता था।
66 वर्षीय एंटन के बचपन का नाम बेको है, इसलिए म्यूजियम का नाम बेको मिनी एक्सप्रेस म्यूजियम रखा। म्यूजियम को तैयार करने में 4 साल लग गए, इसके बाद इसे आम लोगों के लिए खोला गया।
यहां हर साल 25 हजार लोग पहुंचते हैं। जिसमें कुछ विजिटर ऐसे भी होते हैं जिनको ट्रेन से बेहद लगाव है। अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया के अलावा भारत से भी लोग म्यूजिम की खूबसूरती देखने पहुंचते हैं।


Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
pictures of Zagrebs model train museum the Backo Mini Express Museum is the largest of its kind in southeastern Europe


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3ftJnHY

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...