Friday, July 10, 2020

कंट्रास्ट के बजाय मैचिंग ड्रेसेस का बढ़ा क्रेज, बोल्ड और ज्योमैट्रिक प्रिंट्स बनीं पहली पसंद

स्ट्रीट फैशन वह शैली है जो सड़कों से विकसित हुई है। यह फैशन शो या रैंप से नहीं आता है। स्ट्रीटवियर आज एक ग्लोबल ट्रेंड है। कई उच्च-स्ट्रीट फैशन ब्रांड स्ट्रीट स्टाइल से प्रेरित संग्रह डिजाइन करके इस ट्रेंड को लोकप्रिय बना रहे हैं।

स्ट्रीट स्टाइल ने बदला ट्रेंड
स्ट्रीटवियर’ 1970 के दशक से विकसित हुआ है।यह इतिहास के साथ एक ट्रेंड भी बन चुका है। सड़कों पर इसके विकास से लेकर लक्जरी फैशन सेगमेंट तक में इसकी उपस्थिति काफी बढ़ गई है। 2020 में खासतौर पर करोना काल में लोग स्टाइलिश, प्रैक्टिकल और आसान फैशन को अपना रहे हैं।

इसमें सेल्फ एक्सप्रेशन होगा। अपने शरीर के प्रकार को जानते हुए और सही कॉम्बिनेशन बिठाते हुए चिक स्टाइल डिजाइनिंग की जा सकती है। क्रेजी डिटेलिंग इसकी विशेषता है।

कंफर्ट को दिया जा रहा महत्व
महिलाएं स्टाइलिश अंदाज में नजर आने के लिए लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स को फॉलो करती हैं। बड़ी स्लीव्स वाली ड्रेसेस से लेकर जंप सूट, मैक्सी ड्रेस और वन पीस शॉर्ट ड्रेसेस इन दिनों काफी पसंद की जा रही है। अब महिलाएं खासतौर पर कंफर्टेबल और ईजी गोइंग ड्रेसेस चूज कर रही हैं।

फिटिंग बाजू के बजाय ढीली-ढाली सी बड़ी स्लीव या स्लीवलेस वाले टॉप्स ज्यादा पसंद किए जा रहे हैं। इस तरह की ड्रेसेस स्टाइलिश होनेके साथ ही क्लासी लुक भी देती हैं।

वार्म और एनर्जेटिक कलर्स ट्रेंड में
वॉर्म, बोल्ड और एनर्जेटिक कलर्स स्कारलेट रेड,डेनिम ब्लू, बस्काय ग्रीन, कोरल पिंक, व्हाइट और सैफरॉन कलर्स का स्ट्रीट स्टाइलिंग में चलन है। वहीं स्क्वेयर शेप शूज, बकेट बैग्स और ट्रेंडी ज्वेलरी काे स्ट्रीट स्टाइल ट्रेंड में ज्यादा पसंद किया जा रहा है।यह स्टाइलिश होने के साथ कंफर्टेबल भी होती है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Increased craze, bold and geometric prints became the first choice of matching dresses instead of contrast


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2W6Q5g2

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...