Sunday, August 16, 2020

चेन्नई की पांच साल की संजना ने बनाया रिकॉर्ड, 13 मिनट में बिना रुके चलाए 111 तीर

पांच साल की उम्र में चेन्नई की रहने वाली संजना ने वह काम कर दिखाया जो बड़े-बड़े दिग्गज नहीं कर पाएं। संजना ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बिना रुके सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। संजना ने तीरंदाजी में जो रिकॉर्ड बनाया, वो आज तक प्रोफेशनल खिलाड़ी भी नहीं बना पाए हैं।

10 साल की उम्र तक बनाएगी रिकॉर्ड

बेटी की इस उपलब्धि पर संजना के पिता, प्रेम ने कहा कि "संजना ये रिकॉर्ड बनाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। वह स्वतंत्रता दिवस पर हर साल एक रिकॉर्ड बनाएगी, जब तक वह 10 साल की नहीं हो जाती है। इसके बाद वह साल 2032 वह में ओलंपिक के लिए प्रशिक्षण लेंगी और कई स्वर्ण पदक जीतकर अपने देश को गौरवान्वित करेंगी।"

रिकॉर्ड को गिनीज बुक ने दर्ज करने की तैयारी

संजना इस दुनिया की एक मात्र ऐसी बच्ची है, जिसने सिर्फ 13 मिनट में 111 तीर चलाए। इतना ही नहीं इस दौरान उसने 15 सेकेंड के अप-डाउन पोजिशन में भी यह कारनामा कर दिखाया। अब उसके इस रिकॉर्ड को गिनीज बुक में दर्ज कराने की तैयारी चल रही है।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Meet Five-year-old Sanjana of Chennai who set a record of shooting 111 arrows without stopping in 13 minutes


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2Y5KHe2

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...