Sunday, August 16, 2020

डिनर में बनाएं आलू पनीर रोस्टी और दही बड़ा, लौकी की मिठाई से मुंह मीठा कर आज के दिन को बनाएं खास

आजादी के दिन मीठा और नमकीन हर तरह डिशेज बनाकर उत्सव मना सकती हैं। अगर आप ज्यादा तला-भुना खाना पसंद नहीं करतीं तो कम तेल में आसानी से बनने वाली डिशेज बना सकती हैं।

विधि :
- आलू, पनीर, काली मिर्च, हरी मिर्च, नमक, हरा धनिया, राजगिरे का आटा अच्छी तरह से मिलाएं। अब पैन गर्म करें।
- इसमें आलू का मिश्रण डालकर गोल आकार में पतला फैलाएं। दोनों तरफ़ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें।
- ऊपर से तिल डालकर हल्का-सा सेंक लें। गरमा-गरम रोस्टी दही के साथ परोसें।

विधि :
- लौकी को कद्दूकस करें। पैन में घी गर्म करें। इसमें कद्दूकस लौकी डालकर 10 मिनट तक पकाएं।
- अब दूध पाउडर और 1/2 कप शक्कर डालकर चलाएं। इसमें फूड कलर मिलाएं। तैयार लौकी को ठंडा होने के लिए रखें।
- इस बीच अलग से पैन में खोया डालकर 5 मिनट तक चलाते हुए पकाएं। बची हुई शक्कर और केसर का दूध डालकर मिलाएं। इसे भी ठंडा कर लें।
- एक बाउल में गुलकंद और सूखे मेवे मिलाकर एक तरफ़ रखें। अब लौकी के मिश्रण को रिंग का आकार दें। इसके ख़ाली स्थान पर खोया भरें और इसको भी रिंग की तरह बनाएं।
- इसके बीच में गुलकंद भरें। तीनों मिश्रणों की परत बनानी है। ऊपर से कटे हुए सूखे मेवे डालें। मिठाई को 2 घंटे के लिए फ्रिज में सेट होने के लिए रख दें।

विधि :
- उबले हुए आलू, सिंघाड़े का आटा और साबूदाना अच्छी तरह से मिलाएं। इसमें सभी मसाले मिलाएं।
- अब इस मिश्रण के वड़े बनाकर तेल में तल लें। इन्हें ठंडा कर लें। फिर पानी में पांच मिनट के लिए भिगोएं और निचोड़कर निकालें। वड़ों को प्लेट पर रखें और ऊपर से दही डालें। ऊपर से हरी चटनी, हरा धनिया डालकर परोसें।



Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
Make potato cheese rosti and dahi vada in dinner


from Dainik Bhaskar https://ift.tt/2CxDrAb

No comments:

Post a Comment

Diwali 2020: परफेक्ट हलवाई स्टाइल में घर पर ऐसे बनाएं गुजिया, ये हैं 5 टिप्‍स

Diwali 2020: इस साल कई लोग सुरक्षा कारणों से घर पर दिवाली की मिठाई (Diwali Sweets) बना रहे हैं. अगर आप इनमें से एक हैं, तो आप कुछ उपयोगी टिप...