हममें से अधिकतर लोग घर में रहते-रहते उकता गए हैं। अब सभी पहले की तरह सामान्य जीवन चाहते हैं, जिसमें बेफ़िक्री से घूमना-फिरना, लोगों से मिलना-जुलना, बाहर भोजन करना जैसी बहुत-सी इच्छाएं हैं।
इसलिए इन इच्छाओं की लिस्ट बनाना जहां सकारात्मक महसूस कराएगा, वहीं इच्छाओं को सिलसिले में बिठाने में भी मदद करेगा। चंद लोगों की ख़्वाहिशें देखिए, आपकी लिस्ट भी बनने लगेगी।
बाहर घूमना-फिरना
चार-पांच महीने का समय बीत चुका है। अपने ही इलाक़े के मशहूर पर्यटन स्थल तक भी नहीं जा पाए। इसलिए विनीशा की लिस्ट में सबसे ऊपर लिखा है ‘ओपन एअर थिएटर’ जाना, वहां के कैंटीन की कॉफ़ी पीते हुए कलाकारों की बातें सुनना।’
फिर वही एहसास
बेरोकटोक कहीं भी चले जाना, किसी क़रीबी दोस्त से कहना, ‘यहीं से गुज़र रहे थे, तो सोचा आप लोगों से मिलते जाएं’, यकायक किसी अपने को किसी रेस्तरां में जाते देख उसकी पीठ पर धौल जमाते हुए ठिठोली करना, यूं ही कहीं खड़े होकर चाय पी लेना, मोमोज़-चाय के ठेले... इंतज़ार तो जाने कितनी ख़ुशियों का है।

सीढ़ियों पर बैठना
धीरा ने तो सबसे पहले लिखा कि एक बड़ा गिलास मोइतो का लेकर मॉल की सीढ़ियों पर बैठेंगी और आते-जाते लोगों को देखकर आनंदित महसूस करेंगी। सच है, सीढ़ियों पर बैठना भी एक अरसे से किया तो क्या सोचा तक नहीं।
फिर चखेंगे स्वाद
खुले आसमान तले, बग़ीचे में बने रेस्तरां के तीखे कबाब खाने का मज़ा विकेश का मनपसंद शग़ल है। शामें हों, तो ऐसी हों कि दोस्तों का जमावड़ा हो, कबाब की सतत आमद हो और ख़ूब हंसी-ठिठोली हो। संक्रमण का डर जाए, तो वही समय वापस आए।
फिटनेस फ्रीक हैं
जिम जाना, पार्क में जॉगिंग ट्रैक के दस चक्कर लगाना और हर संडे की पांच किलोमीटर की दौड़, सौरभ की तरह जाने कितने फिटनेस के दीवाने अपनी-अपनी वर्जिश के फिर से शुरू होने का इंतज़ार कर रहे हैं। उनकी लिस्ट तो केवल इन्हीं से भरी है।
शॉपिंग न भूलें
महिलाओं की विश लिस्ट में ये विश सबसे ऊपर हो सकती है। ऐसा शायद ही कभी हुआ हो कि ख़रीदारी करे महीनों बीते हों। इसलिए सबकुछ सामान्य होते ही ये विश आप पूरी कर सकते हैं। इस दौरान नए-नए कपड़े, खाने-पीने का सामान, तोहफ़े ख़रीदना आदि सबकुछ शामिल है।
फिल्मों के दीवाने
फिल्में देखना किसे पसंद नहीं होता। परिवार के साथ या देर रात फिल्म देखने जाना, पॉपकॉर्न-कोल्डड्रिंक, लौटते समय बाहर भोजन करके आना, ये सब याद कर रहे हैं तो इस विश को भी अपनी लिस्ट में शामिल करें।
Download Dainik Bhaskar App to read Latest Hindi News Today
from Dainik Bhaskar https://ift.tt/3iRcx5U
No comments:
Post a Comment